तावडू पुलिस ने सुलझाया चोरी का पुराना मामला, एक आरोपी गिरफ्तार ।
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | तावड़ू सदर पुलिस ने लगभग 6-7 महीने पुरानी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जुलाई 2025 की रात को भंडगपुर नाई नंगला गांव में एक बंद पड़े मकान से चांदी के आभूषणों और इन्वर्टर बैटरी की चोरी से जुड़ा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामलें में शिकायतकर्ता इसराइल पुत्र गफ्फूर निवासी भंडगपुर नाई नंगला ने 1 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। जिन्होंने बताया कि 14/15 जुलाई 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिलाओं के चांदी के गहने लगभग 1 किलो 500 ग्राम वजन के साथ-साथ घड़ी और इन्वर्टर बैटरी चुरा ले गए। उस समय चोरों की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन अब शिकायतकर्ता को पूरी तरह यकीन हो गया है कि यह वारदात जाहिद पुत्र शहिद निवासी भंडगपुर नाई नंगला और उसके एक साथी ने की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को नियम अनुसार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा । अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
