तमन्ना जींद हरियाणा ने 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया।

City24news/ओम यादव
हरियाणा | एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक सहित 8 पदक जीते।
भारतीय एथलीट खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण पदक और 20 रजत पदक
18 कांस्य पदक सहित 58 पदक विजेता बनकर भारतवर्ष को बनाया चैंपियन।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी दी कि चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 24 अक्टूबर से 26 अक्तूबर तक रांची झारखंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में भारतीय एथलीट धाविकाओं ने तमन्ना जींद हरियाणा,सुदेशना शिवांकर,जिलना एम वी और साक्षी चौहान की टीम ने रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक श्रीलंका टीम ने एवं कांस्य पदक मालदीव की टीम को मिला।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि संजना सिंह रोहतक 5000 मीटर दौड़ भारत रिकार्ड और साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक,1500 मीटर दौड़ स्वर्ण पदक और बैस्ट एथलीट खिताब साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप,मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद लांग जंप स्वर्ण पदक, योगिता भिवानी स्वर्ण पदक शाट पुट एवं शिक्षा चरखी दादरी रजत पदक,निर्भय सिंह भिवानी ने डिस्कस थ्रो रजत पदक,आशीष जाखड डिस्कस थ्रो रजत पदक जीता।
