डा. भीमराव आंबेडकर आवास मेघावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 164 विद्यार्थियों को 13.28 लाख रुपये वितरित

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | डा. भीमराव आंबेडकर आवास मेघावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिले के 164 पात्र लाभार्थियों को कुल 13 लाख 28 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आवास एवं शिक्षा से जुड़ी आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार छात्रवृत्ति राशि उनके खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे इस सहायता का सदुपयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और समाज के विकास में अपना योगदान देंगे।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थी समय पर आवेदन करें तथा किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *