ठंड से कांप रहे बेसहारा वृद्व के जीने की उम्मीद बना ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम

0

city24news@ब्यूरो
फरीदाबाद। बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज ठंड में एक बेसहारा वृद्व को आश्रम में सहारा देकर नेक काम किया है। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएलएसए) ने फोन पर सूचना देकर बताया कि बादशाह खान अस्पताल के गेट पर एक वृद्व ठंड में लावारिस  हालत में बदहवास बैठा है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व को उठाकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने अपना नाम चमन पुत्र गुरजीत सिंह और आयु लगभग 60 वर्ष बताया। किशन लाल बजाज ने वृद्व को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर चौकी मेेंं दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *