ट्यूवैलों से फवारा नोजल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने किया केस दर्ज

0

city24news@सुनील दीक्षित
कनीना | में किसानों के ट्यूवैलों से फवारा नोजल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बारे में कनीना के वार्ड 5 निवासी थावर सिंह ने कनीना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके कुएं से अज्ञात चोर 10 फवारा नोजल चोरी कर ले गए। इसी प्रकार भरत सिंह के ट्यूवैल से 10 नोजल,सुरेंद्र के कुएं से 20 नोजल, बहादुर सिंह के खेत से 10 नोजल,कृष्ण के कुएं से 10 नोजल,कंवर सिंह के कुएं से 4 नोजल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने फवारा नोजल चोरी करने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *