जनता का आर्शीवाद भाजपा के साथ,एनआईटी में खिलेगा कमल का फूल: सतीश फागना

0

City24news/संजय शर्मा
फरीदाबाद। एनआईटी से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना ने कहा कि भाजपा में 36 बिरादरी का आदर सम्मान होता है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रर्दश में लगातार 10 वर्षो से शासन कर रही भाजपा सरकार ने ईमानदारी और भ्रष्ट्राचार मुृक्त शासन की नई इबादत लिखी है। सतीश फागना ने जनसम्र्पक अभियान के तहत आज संजय कालोनी,गाजीपुूर गांव,कपड़ा कालोनी और सेक्टर-56 के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा की और सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन को आज तक प्रदेश की जतना भूली नहीं है। गुड़ो ने व्यापारियों का जीना हराम कर रखा था। यहां तक कि किसानों की जमीनों को कोडिय़ों के भाव खरीदकर कारपोरेट सेक्टरों को बेची गई। सतीश फागना ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है। उन्होनें कहा कि इस बार एनआईटी की जनता ने तय कर लिया है आने वाली 5 अक्टूबर को क्षेत्र की खुश्सहाली और तरक्की के लिए भाजपा को वोट देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के विकास पुरूष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों को मजबूत करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *