गांव सिहौल में किसान गोष्टी का आयोजन 

0

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | गांव सिहौल स्थित धानुका एग्रीटेक रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी का शुभारंभ सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता शक्ति सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर बागवानी विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक एवं डीएआरटी के सलाहकार डॉ.बी.एस सहरावत, कृषि विभाग के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सुंदर सिंह,प्रगतिशील किसान क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे। गोष्ठी में किसानों की आय को बढ़ाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिव सिंह रावत ने किसानों को जल और जल संसाधनों के उपयोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। किसानों को जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. बी.एस.सहरावत ने कहा कि धानुका एग्रीटेक रिसर्च सेंटर द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि किसानों की आय को दोगुना किया जा सके। किसानों को परम्परागत खेती को छोडक़र आधुनिक तरीके से खेती करनी चाहिए। जितेंद्र कुमार ने किसानों को सॉयल टेस्टिंग के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. मनोज कुमार ने किसानों को खरपतवार प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. विश्वास वैभवन ने कीट प्रबंधन एवं उनके नियंत्रण के बारे में बताया। डॉ. लोकेश ने किसानों को ड्रोन तकनीक के बारे में जागरूक किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *