गदपुरी क्षेत्र में 132 एकड़ में अवैध प्लाटिंग : करण सिंह दलाल

0

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | गदपुरी टोल प्लाजा के निकट 132 एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा है कि पहले तो भाजपा नेताओं ने कालोनी काटी और अब फॉर्मेलिटी के तौर पर मामूली कार्यवाही कर आमजन को धोखा देने का प्रयास किया है। गदपुरी टोल प्लाजा के निकट काटी गई 132 एकड़ कॉलोनी को लेकर एक और जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के आदेश दिए थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने भी इस कॉलोनी को लेकर डीटीपी को फटकार लगाई थी। पिछले एक हफ्ते से यह कॉलोनी मीडिया की सुर्खियों में थी। जिसे लेकर एक के बाद एक नेताओं के बयान भी जारी हो रहे थे। मामले के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को इस पर विभागीय कार्यवाही भी की गई। पीला पंजा चलते देखकर एक बार हड़कंप तो मचा। वही इस कॉलोनी को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता करण सिंह दलाल ने भाजपा नेताओं को घेरते हुए कहा यह कॉलोनी भाजपा नेताओं द्वारा ही काटी गई थी। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी इस पर फॉर्मेलिटी के तौर पर कार्यवाही की गई। जिसे उन्होंने स्वयं देखा है। उन्होंने कहा ऐसी अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में मुख्य तौर से बनाई गई सड़कों पर पीला पंजा चलाया जाना चाहिए। जबकि इस कॉलोनी में सड़कों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने  कहा गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटने का काम भाजपा शासन काल मे ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिन लोगो द्वारा इस कॉलोनी को काटा जा रहा है। उन पर न केवल विभागीय कार्रवाई की जाए। बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed