कोई भी जरूरतमंद रोटी बैंक से भोजन ले सकता है: श्रीकांत जाधव
समाचार गेट/आकाश दीप
कुरुक्षेत्र। रोटी बैंक के संस्थापक सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण करती है। इस कड़ी में आज वात्सल्य वाटिका और सुंदरपुर झुग्गी बस्ती में भोजन वितरण किया गया। रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा रसोईया सीता और इ-रिक्शा चालक रमेश को लेकर भोजन वितरण के लिए पहुंचे। सुंदरपुर झुग्गी बस्ती में भोजन वितरण किया गया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इस संस्था से कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और जरूरतमंद की सहायता के लिए आ सकता है। प्रतिदिन 11 बजे पुलिस लाइन से कोई भी व्यक्ति भोजन ग्रहण कर सकता है। 2018 से रोटी बैंक द्वारा नियमित जरूरतमंदों को भोजन वितरण, सूखा राशन वितरण, ऋतू अनुसार वस्त्र वितरण, पैरों के लिए चप्पल और जूते, स्वच्छता के लिए नहाने का साबुन, ब्रश, पेस्ट, फल और मिठाइयां आदि का वितरण किया जा रहा है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकें, कॉपी एवं स्टेशनरी आदि के साथ साथ आवश्यकतानुसार शिक्षा के लिए अन्य शुल्क आदि की व्यवस्था भी की जाती है। रोटी बैंक का कार्यालय और रसोई पुलिस लाइन में स्थित है और सम्पर्क सूत्र 9053115315 है।
