केमला में खेतों में दवा की स्प्रे कर रहे 8 किसानों पर बडी मक्खियों का हमला

0

-गंभीर रूप से घायल 5 व्यक्ति गुढा व कनीना के अस्पतालों में उपचाराधीन
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सब डिवीजन के गांव केमला में शनिवार को खेतों में कार्य व दवा की स्प्रे कर रहे 8-10 किसानों पर बडी मक्खियों ने हमला बोल दिया जिससे 4-5 किसानों की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पडा वहीं 3-4 को दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बारे में उप नागरिक अस्पताल कनीना के चिकित्सक डाॅ सुदंर लाल ने बताया कि उनके पास सुबह करीब दस बजे आपातकाल वार्ड में दिनेश कुमार बास नामक व्यक्ति गंभीर हालत में आया। जिसे अनेकों मक्खियों ने काटा हुआ था। उन्होंने तत्काल उसका उपचार कर हालात को काबू किया। केमला के मिस्त्री दयानंद ने बताया कि वह दिनेश को साथ लेकर बाजरे में स्प्रे करने के लिए गया था। वहां पर पहले से ग्रामीण खेतों में कार्य कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने स्प्रे करना शुरू किया तो मक्खियों ने आक्रमण कर दिया। उनका शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे व्यक्ति उन्हें बचाने के लिए तो उन्हें भी काट लिया। मक्खियों के हमले से घायल बबली, राजेंद्र, विनोद,राजपाल को गुढा में उपचार दिलाया वहीं दिनेश कुमार, दयानंद आदि को उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल कराया गया। सभी व्यक्तियों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
कनीना-उप नागरिक अस्पताल कनीना में उपचाराधीन बडी मक्खियों के हमले में घायल व्यक्ति दिनेश। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed