कांग्रेस ने किया प्रजातांत्रिक भारत का निर्माण : बलजीत कौशिक

0

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

city24news@ब्यूरो
फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने ध्वजारोहण किया और कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित कांग्रेस ने विगत 138 वर्षो में अनेक उतार-चढ़ाव देंखे है। विगत 138 वर्षो में कांग्रेस भारतीय राजनीति व समाज की प्रमुख धुरी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लडकऱ ना केवल देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्त करवाकर एक प्रजातांत्रिक भारत का निर्माण किया अपितु आजादी के 75 सालों में भारत के चहुमंखी विकास करके दुनिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया, उसकी ना केवल कांग्रेस ने नींव रखी, वहीं कांंग्रेस नेतृत्व द्वारा रखी गई उसी नींव पर ही भारत के विकास का भव्य महल बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के सभी क्षेत्रों, वर्गोे, जातियों, समुदायों, धर्मो व पूरे भारतीय समाज को आगे बढ़ाने व उनका सर्वांगिण विकास के लिए विगत 75 वर्षो में अथक मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व राष्टï्र की नेता श्रीमती इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के अपना जीवन का बलिदान किया, वहीं प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू ने देश के निर्माण का रास्ता बनाया। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार का देश-प्रदेश से सफाया किया जा सके। इस मौके पर कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, वाईस प्रेसीडेेंट एआईपीसी, कृष्ण शर्मा, राजा सैनी, शुगन चंद जैन, जवाहर ठाकुर, सुनीता फागना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सोनू बंसल, मनजीत, राव प्रेम, अरुण अग्रवाल, महेश चंद शर्मा,कंवरपाल मलिक, विक्रम, महेश बैंसला, रामप्रवेश, गौरव चौधरी, जय भगवन भारद्वाज अर्जुन तंवर, जुबैर, बीर सिंह प्रधान, मुन्नी लाल, अवध किशोर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *