कांग्रेस कार्यालय पर 138 स्थापना दिवस मनाया

0

आफताब अहमद विधायक नूंह

  •  नूंह जिला कांग्रेस कार्यालय पर आफताब अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 138 व स्थापना दिवस मनाया।
  • 2 जनवरी को नूंह में होगा जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे सम्मेलन में शामिल।
  • 14 जनवरी से राहुल गांधी 14 राज्यों में भारत न्याय यात्रा निकालेंगे।

city24news@अनिल मोहनिया
नूंह जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का 138 वा स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, पुनहाना विधायक मोहमद इलियास,तावडू से पूर्व विधायक शाहिदा खान, पीसीसी सदस्य मेहताब अहमद, पीसीसी सदस्य इब्राहिम इंजीनियर बिसरू शाहिद अन्य पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। नूंह विधायक आपका अहमद ने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को थियिसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य रहे एओ ह्यूम की पहल पर बम्बई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सभी कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं वहीं नूंह जिला मुख्यालय पर भी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है। पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों व उनके इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इस देश के सामने आज के दिन चुनौती हैं वह भारतीय जनता पार्टी है।आज देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, देश को तोड़ने का काम कर रही है वह राजनीतिक पार्टी भाजपा है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 2 जनवरी को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन नूंह की नई अनाज मंडी में होगा जिसमें जिला के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित अन्य नेता रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सम्मुख रखेंगे और मेवात इलाके की आवाज को उठाने का काम किया जाएगा। वही विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा सितंबर 2022 को शुरू कि थी उन्होंने कहा कि हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि भारत छोड़ो यात्रा नूंह जिले में 2 दिन रुकी थी जिस पर जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेताओं ने यात्रा में बढ़-कर कर भाग लिया था अब 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं यह यात्रा देश के 14 राज्यों से गुजरेगी। इस बार यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और 14 राज्यों से होती हुई मार्च में महाराष्ट्र में यह यात्रा समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *