कर्मयोगी हरियाणा के तहत 4787 कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

0

 

  • कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों को बढावा देने के लिए कर्मयोगी हरियाणा से किया जा रहा प्रशिक्षित
  • प्रशिक्षण उपरांत ऑनलाईन मिलेगा प्रमाण पत्र

city24news@सुनील दीक्षित
कनीना | राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की गई महत्वाकांक्षी परियोजना कर्मयोगी हरियाणा के तहत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका संचालन हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) गुरूग्राम के दिशा निर्देश अनुसार किया जा रहा है। जिसमें सभी राजकीय कर्मचारियों में मूल्य व सदाचार की भावना विकसित करने हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य ज्ञान सिंह के नेतृत्व में खंड के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के सुपरवाइजर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले 19 दिसंबर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का सफल संचालन हो रहा है। मंगलवार को खंड के 65 प्राध्यापको व अध्यापकों ने कर्मयोगी हरियाणा का प्रशिक्षण लिया। इससे पूर्व स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने बताया की शिविर के एमटी,मास्टर ट्रेनर भीम सिंह,कांशी राम,भूपेंद्र सिंह व विक्रम सिंह हैं। जिनके द्वारा प्रतिदिन दो अलग-अलग बैच में हरियाणा कर्मयोगी कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के नोडल अधिकारी सुक्रमपाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर हर कर्मचारी को हरियाणा  कर्मयोगी  की सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के तहत जिले के 4787 कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसका निरीक्षण एसीएस द्वारा चंडीगढ से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों की भावना को बढ़ाना है जिससे आम जन व सरकारी कर्मचारियों के बीच विश्वास बढ सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है, इससे प्रत्येक कर्मचारी में सदाचार की भावना व आपसी विश्वास की भावना प्रबल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *