एक्स सर्विसमैन की बैठक में हई संगठन के विस्तार की चर्चा

0

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | एक्स सर्विसमैन संगठन कनीना के सदस्यों की बैठक नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में हुई। जिसकी अध्यक्षता कप्तान भरपुर सिंह ने की। बैठक में संगठन के विस्तार एवं जन कल्याण के कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। संगठन को मजबूत बनाने के लिए चार सदस्यीय दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें कैप्टन दीनदयाल व सूबेदार वीरेंद्र तथा सूबेदार मेजर राजेश कुमार व कैप्टन देशराज को शामिल किया गया। ये टीमें कनीना क्षेत्र में घर-घर जाकर एक्स सर्विसमैन से संपर्क करेंगे और उनको इस संगठन से जोड़ने का कार्य करेगें। इस मौके पर  कैप्टन अशोक कुमार,सूबेदार मेजर लक्ष्मीनारायण, सूबेदार मेजर मनोज कुमार, सूबेदार कृष्ण कुमार, सूबेदार रणबीर सिंह, सूबेदार मेजर राजेश कुमार उपस्थित थे।
कनीना-बैठक में विचार विमर्श करते एक्स सर्विसमैन सद्स्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *