आने वाले चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनानी है

0

city24news@सुनील दीक्षित

बिजली, पानी सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करवाए हैं। इस स्पीड को जारी रखने के लिए आने वाले चुनाव में भी हमें बीजेपी की सरकार बनानी है।

सरकार ने व्यवस्थ परिवर्तन करने का काम किया : सीताराम यादव 

अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यहां पहुंची भीड़ इस बात की तस्दीक कर रही है कि आने वाले चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों का परिणाम है कि आज जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि तीसरी बार कमल खिलाने का काम करें। सरकार ने व्यवस्थ परिवर्तन करने का काम किया है।

झलकियां

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आपको रामबिलास शर्मा के नाम के साथ पूर्व मंत्री अच्छा लगता है जिस पर भारी गड़गड़ाहट के बीच जनसमूह ना में जवाब दिया

सब्जी मंडी में आयोजित सम्मान रैली में बावजूद  भारी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने रामबिलास शर्मा की उंगली पड़कर राजनीति सीखने का संबोधन किया तो तालिया की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि रामबिलास शर्मा पार्टी के वट वृक्ष है जिन्होंने पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।

पूर्व सांसद में भाजपा राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या डॉक्टर सुधा यादव ने भी रामबिलास शर्मा को पार्टी का वट वृक्ष बताया।

रैली की विशेषता यह रही की सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में रामबिलास शर्मा द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्य की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व सांसद सुधा यादव को जिला भाजपा की तरफ से फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

आप पार्टी की पदाधिकारी तथा क्षेत्र के जनाधार वाली महिला नेत्री चंद्रकला यादव ने मंच पर महिलाओं की भारी समूह के साथ आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की तथा भविष्य में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामबिलास शर्मा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व  पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने महिला नेत्री चंद्रकला खातोद को  आस्वस्त किया की पार्टी मे आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।  इस मौके पर समाजसेवी बनारसी देवी ने भी भारी जनसमूहों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जिला प्रभारी अजय बंसल, पूर्व अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, सतीश खोला,जिला परिषद प्रमुख डॉक्टर राकेश कुमार, कर्मचारी नेता विद्यानंद लांबा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा, नवीन शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत यादव, राकेश शर्मा व शिवकुमार मेहता, जवाहर सैनी, सुरेंद्र पूनिया, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, वच्चनाई नाथ व शमशेर यादव, ब्लॉक समिति अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, लख्मीचंद चौहान, सुगनचंद सैनी, अमित मिश्रा, वासुदेव यादव, नरेंद्र झिमरिया, अर्चना ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, विष्णु तंवर, सूरत सैनी, पवन खैरवाल, नोरंग सिंह तंवर, मंजू कौशिक, जेपी सैनी, सत्यवीर नौताना, अमित भारद्वाज, सरला यादव, सरोज शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *