आज का युवा मोदी मनोहर के हाथ कर रहा मजबूत

0

भाजपा नेता भारत भूषण ने बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किया जनसम्पर्क

city24news@ब्यूरो

फरीदाबाद ।भाजपा नेता भारत भूषण ने बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में भाजपा की नीतियों के समर्थन में जनसम्पर्क किया। उन्होंने घर, दफ्तर, दुकान और राहगीरों से मिलकर भाजपा को सपोर्ट करने की अपील की।

भारत भूषण ने युवा साथियों की पीठ थपथपाई वहीं हमउम्र लोगों के गले मिले और बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर भारत ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को नित ऊंचाई देने की दिशा में काम किया है। भाजपा की सरकारों ने लोगों को दिखा दिया कि बिना भेदभाव किए भी राजनीति की जा सकती है। आज आप हरियाणा में बात करो तो बिना पर्ची बिना खर्ची के लोगों को नौकरियां मिल रही हैं वहीं सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वर्ग के परिवारों की बेटियों की शिक्षा को पूरी तरह से निशुल्क कर दिया है। ऐसा निर्णय आज तक की राजनीति में कहीं और दिखाई नहीं देता है।
भाजपा नेता भारत भूषण ने कहा कि आज हरियाणा पूरे देश में खिलाडिय़ों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य है। मनोहर सरकार की खेल नीतियों की सभी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के हाथ मजबूत कर रहा है। आज का युग आधुनिक संचार साधनों का युग है इसलिए किसी को भी बरगलाया नहीं जा सकता है। शिक्षित युवा देश को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता है और उसे पता है कि भाजपा के लिए देश पहले बाकी सब बाद में है। भाजपा नेता भारत भूषण ने लोगों से अपील की कि आपने पहले भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है और अब 2024 में पहले से भी अधिक समर्थन देना है।
इस अवसर पर उनके साथ सत्यनारायण शर्मा, कमल ठाकुर, सतपाल फौजी, भगवान दास गर्ग, रोहित शर्मा, अशोक, प्रिंस, रितिक कौशिक, अरुण गुप्ता, मोहित शर्मा, सीताराम, विक्की बहादरपुरिया, रमेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र त्यागी, अजय यादव, प्रशांत शर्मा, अमित चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *